लखनऊ में ‘बृज की रसोई’ द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा, जरूरतमंदों को कराया गया सम्मानपूर्वक भोजन
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में ‘बृज की रसोई’ के तहत इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने निःशुल्क भोजन सेवा आयोजित कर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भोजन वितरित किया और संस्था ने हर रविवार इस सेवा को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ‘बृज की रसोई’ के तत्वावधान में रविवार को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा अभियान के तहत निर्धन, निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पहुँचकर जरूरतमंदों तक भोजन वितरित किया।
इस अवसर पर सी. एच. तिवारी ने कहा कि भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा, समानता और सामाजिक संवेदना से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। जालिम सिंह ने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारते हुए ‘बृज की रसोई’ का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
बलवंत सिंह ने कहा कि किसी भूखे व्यक्ति के चेहरे पर भोजन के बाद आई संतुष्टि और मुस्कान ही इस सेवा अभियान की वास्तविक उपलब्धि है। संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव की आराधना के साथ लोककल्याण का भी पावन अवसर है। उन्होंने कामना की कि भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान, अपनत्व और विश्वास का एहसास कराना भी है।
अनुराग दुबे ने बताया कि समाज के सहयोग और स्वयंसेवकों की सहभागिता से यह अभियान लगातार जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का कार्य कर रहा है। दीपक भुटियानी ने कहा कि सच्ची मानव सेवा वही है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुँचाई जाए। विकास पाण्डेय ने जानकारी दी कि स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास से विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई।
रोहित साहू ने कहा कि भूखे व्यक्ति के चेहरे पर भोजन के बाद दिखाई देने वाली संतुष्टि ही इस सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। अखिलेश सिंह ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि प्रत्येक रविवार इस सेवा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाया जाए।
सेवा अभियान में सी.एच. तिवारी, जालिम सिंह, बलवंत सिंह, विकास पाण्डेय, दीपक भुटियानी, उमाशंकर यादव, रोहित साहू, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, रामचंद्र यादव एवं गोविन्द सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




