बुलंदशहर में दादा ने 5 साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। 5 वर्षीय पोती के साथ 58 वर्ष के दादा ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक दादा 5 वर्षीय अपनी पोती के साथ दुष्कर्म करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पिता ने जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करते ही आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एसपी ग्रामीण बजरंगबली चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




