विलय के बाद आइनॉक्स लेजर और पीवीआर के शेयरों में आया जोरजार उछाल

नयी दिल्ली। आइनॉक्स लेजर और पीवीआर के शेयरों में सोमवार को जोरदार उछाल आया। सिनेमाघर श्रृंखला का परिचालन करने वाली कंपनियों के विलय की घोषणा के बाद दोनों के शेयर चढ़े हैं। इस विलय से देश में मल्टीप्लेक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला सृजित होगी। आइनॉक्स लेजर का शेयर बीएसई में 11.33 प्रतिशत उछलकर 522.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 19.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 52 सप्ताह के उच्चस्तर 563.60 रुपये तक गया था। पीवीआर का शेयर भी बीएसई में 3.06 प्रतिशत लाभ के साथ 1,883.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 9.99 प्रतिशत उछलकर 52 सप्ताह के उच्चस्तर 2,010.35 रुपये पर पहुंच गया था। उल्लेखनीय है कि पीवीआर और आइनॉक्स लेजर ने रविवार को विलय की घोषणा की। इस विलय से देश में 1,500 से अधिक स्क्रीन के साथ देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स इकाई अस्तित्व में आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button