बांके बिहारी मंदिर में महिला से अश्‍लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान महिला श्रद्धालु के पीछे खड़े एक पुलिसकर्मी का अश्‍लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान फायरमैन विक्रम वीर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। ये वीडियो उसी दिन का है जिस दिन भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।मथुरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में आरोपी फायरमैन विक्रम वीर को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह ऐक्‍शन लिया गया है।

वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार रात को मंगला आरती के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें दो श्रद्धालुओं की मौत और कई लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि निकासी वाले गेट से वीआईपी को एंट्री दी जा रही थी, इसलिए जब भगदड़ मंची तो लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने गेट को बंद कर लिया था। वहीं, आरोप है कि मंगला आरती के दौरान जब भीड़ बेकाबू हो रही थी तो उसी समय जिम्मेदार अफसर स्थिति को संभालने की बजाय वीडियो बनाने में लगे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button