कौशाम्बी में सोलर पैनल चोरी गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; पांच लाख के 19 पैनल बरामद

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी,उत्तर प्रदेश। सैनी कोतवाली पुलिस ने सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 19 सोलर पैनल बरामद किए हैं। चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया लोडर वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी सोनू, मोहित, पिंटू और प्रांजुल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को सोलर पैनल चोरी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए सोलर पैनल को पिंटू लाल कथित रूप से खरीदता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 19 सोलर पैनलों को कब्जे में लेकर उनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी है। इसके अलावा चोरी की वारदात में प्रयुक्त लोडर वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोलर पैनल चोरी की घटनाओं से जुड़े मामलों के खुलासे की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और पूर्व में की गई चोरी की वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button