पीड़ित परिवार ने बताया बागेश्वर बाबा के भाई का सच, शांत रहने वाले शलिग्राम ने क्यों उठाया कट्टा?

छतरपुर,(मध्य प्रदेश)। बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम इन दिनों सुर्खियों में हैं। दलित परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के मामले पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। शालिग्राम गर्ग फिलहाल कहां हैं इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई शालिग्राम को लेकर गढ़ा में कई तरह की बातें कि जा रही हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि शालिग्राम ने पहले कभी ऐसा नहीं किया था। जिस लड़की की शादी थी उसके छोटे भाई ने बताया कि शालिग्राम ने कार्यक्रम में आकर हंगामा करते हुए मारपीट की थी। पीड़ित परिवार ने कहा कि मामले की शिकायत हमने बागेश्वर सरकार से भी की थी।

पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि बागेश्वर सरकार के छोटे भाई इस बात से नाराज थे कि शादी में गाने बज रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में राई (छतरपुर का लोकगीत) बज रहा है इसे बंद करके बागेश्वर धाम के गाने बजाओ। जिसके बाद वो शादी कार्यक्रम में हंगामा करने लगे। बागेश्वर धाम सरकार के भाई ने हमारे और चाचा के साथ मारपीट की।
वहीं, पीड़ित परिवार के बड़े बेटे ने कहा कि हमने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस वाले अब आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हम शिकायत लेकर बागेश्वर महाराज के पास भी गए थे। इस मामले में उन्होंने कहा कि गलती तो कर दी है। हालांकि अभी शालिग्राम गर्ग कहां है किसी को इस मामले की जानकारी नहीं है। पीड़िता की मां ने इस मामले में ज्यादा बोलने से इंकार कर दिया है।
दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के गांव गढ़ा में रहने वाले कल्लू अहिरवार की घर में शादी थी। इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई शालिग्राम पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान उनके हाथ में कट्टा भी था। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की थी। बागेश्वर धाम सरकार ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। हालांकि पुलिस अभी तक शालिग्राम की तलाश नहीं कर पाई है।बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम गर्ग विवाद के बाद अपने गढ़ा स्थिति घर में नहीं आए हैं। बागेश्वर धाम सरकार भी विवाद के बाद से गांव नहीं आए हैं। पीड़ित परिवार ने कहा कि हमें इस मामले में जितना कहना था हमने कह दिया है। अब आगे का काम पुलिस का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button