महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 की तीव्रता, कोई हताहत नहीं

पालघर,(महाराष्ट्र)। के पालघर जिले में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके बृहस्पतिवार सुबह चार बजकर चार मिनट पर महसूस किए गए।

इसका केंद्र दहानू से 24 किलोमीटर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। नवंबर 2018 से पालघर के दहानू तालुका में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button