श्रीनगर प्रशासनिक दावों के बाद भी पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारें

खाड़ी संघर्ष के कारण ईंधन संकट का डर,लोग एहतियातन वाहनों की टंकियां भरवा रहे

श्रीनगर/एजेंसी। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धि में संभावित संकट को देख घाटी के लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने दोहराया कि एलपीजी समेत प्रदेश में फिलहाल 15 दिनों के लिए पेट्रोलियम पदार्थ का स्टाक मौजूद हैं। प्रशासन ने लोगों को आशवासन दिया था कि उन्हें संकट का सामना नही करना पड़ेगा। लेकिन प्रशासन के इस आश्वासन पर कान न धर लोग पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं। बुधवार को भी श्रीनगर समेत घाटी में सिथित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
शहर के मौलाना आजाद रोड़, बरबरशाह, डलगेट, कमरवारी, लालचौक, बरजुल्लाह, हैदरपोरा, नौगाम आदि में सिथत पेट्रोल पंपों पर दिनभर लोग अपने दो पहिया, तिपहिला व चार पहिया वाहनों को रिफिल करवाते नजर आए। बरबरशाह इलाके में सिथत एक पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी उवैस नजीर ने कहा,बीते कुछ दिनों से हमारे पेट्रोल पंप पर आने वाले जितने भी लोग थे, उन्होंने अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाई। आज सुबह से भी यही सिलसिला जारी है। लोग औसतन 6-8 लीटर पेट्रोल,डीजल रिफिल करवा रहे हैं। उवैस ने कहा,जिस तरह से लोग यहां पेट्रोल डीजिल रिफिल करवा रहे हैं,उसे देख हमें लगता है कि हमारा यह पट्रोल पंप एक दो दिन में खाली हो जाएगा। बता देते हैं कि इन दिनों पेट्रोल डीजल के साथ साथ रसौई गैस की संभावित संकट को देख पेट्रोल पंपों के साथ साथ एलपीजी आउटलेटों पर भी लोगों की भीड़ जुटी रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button