मुरादाबाद की सड़क पर गैंगरेप के बाद किशोरी को नग्नावस्था में छोड़ा

मुरादाबाद,(उत्तर प्रदेश)। के मुरादाबाद में दिल दहलाने वाली एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।यहां एक नाबालिग बच्ची कोगैंगरेप के बाद दरिंदों ने नग्न अवस्था में बीच सड़क पर दौड़ाया और छोड़ दिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है, वहीं अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि बच्ची के साथ ही माता-पिता ने घटना से इंकार किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि नाबालिग बच्ची के साथ नौशे, इमरान व अन्य ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद नाबालिग बच्ची को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया। यही नहीं आरोपियों को बचाने का प्रयास भी किसी एक राजनीतिक पार्टी द्वारा किया जा रहा है। यही नहीं पीड़ित परिवार को मैनेज करने का भी आरोप पार्टी पर लग रहा है। पता चला है कि दुष्कर्म की घटना एक सितंबर की शाम को हुई थी। यहां 15 वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे। सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था।

इस वीडियो के वायरल होने के काफी देर बाद मुरादाबाद पुलिस की तरफ से एसपी ग्रामीण का एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें एसपी ग्रामीण ने कहा कि कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, मामला 7 सितम्बर 2022 का है। इस मामले में बच्ची के फूफा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की और लड़की के माता-पिता के 161 और 64 में बयान ले लिए गए हैं, जिसमें उन्होंने इस घटना से इंकार किया है। लेकिन साक्ष्यों के आधार पर नौशे को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button