मीडिया कर्मियों को हेलमेट वितरित कर रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की अपील की

नोएडा। फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म की तरफ से नोएडा फिल्म सिटी के सेक्टर-16 में मीडिया कर्मियों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किया गया। सेक्टर-16 में तैनात यातायात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने कहा कि एफडीजे द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। उन्होंने अपने हाथो से दो पहिया चालकों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किया। साथ ही चालकों से अपील करते हुए कहा कि आपका जीवन बहुत मूल्यवान है, अगर आप सावधान रहेंगे और रोड पर प्रतिस्पर्धा नही करेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार स्वस्थ्य रहेगा। आपको ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सुभकामनाएँ।
फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म एक भारतीय गैर-लाभकारी एनजीओ है। बता दें कि यह एनजीओ मीडिया कर्मियों के लिए काम करता है। इस एनजीओ का मकसद देश की जड़ो को मजबूत करने के लिए राष्ट्र निर्माण के उपाय के रूप में कार्य करना है।
कई बार देखा गया है कि मीडिया कर्मियों को दैनिक जीवन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन चलाते समय मीडिया कर्मी हादसे का शिकार हो जाते है। इन परिस्थितियों में फाउंडेशन ऑफ डेमोक्रेटिक जर्नलिज्म उनकी और उनके परिवार की आर्थिक मदद करता है। डीएनपी न्यूज नेटवर्क के रिपोर्टर से बात करते हुए एफडीजे के प्रोजेक्ट हेड उत्कर्ष ने सभी मीडिया कर्मियों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button