शालीमार गार्डन क्षेत्र में दंपती आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस का सिपाही भी है नामजद, धैर्य नेगी ने कई लोगों से दिलवाई थी धमकी

A Delhi Police constable is also named in the couple suicide case, Dhairya Negi had got threats from many people

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में दंपती की आत्महत्या के मामले में पुलिस फरार आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। अब तक पुलिस ने मामले में केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंकज गुप्ता और रीना के सुसाइड नोट के आधार पर 2 एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद पंकज के जीजा विपिन की तहरीर पर भी पुलिस ने तीसरी एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें कानूनी अड़चनों के कारण पुलिस ने रद्द कर दिया है। वहीं पुलिस की जांच में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही रजत तोमर का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे भी केस में नामजद किया है।
17 दिसंबर की शाम शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों ने फांसी लगाने से पहले 10 पेज के सुसाइड नोट में नौ लोगों को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने पंकज के पूर्व पार्टनर धैर्य नेगी और उनके मकान मालिक के रिश्तेदार श्याम को गिरफ्तार किया था।
पंकज के दूसरे पार्टनर रजत तोमर, मकान मालिक, उनकी बेटी, कुख्यात बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी, उसके साथी रोहित और संदीप को भी नामजद किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रजत तोमर दिल्ली पुलिस का सिपाही है। इससे पहले धैर्य नेगी के मामा और एक चौकी प्रभारी का नाम भी सामने आया था, हालांकि दंपती ने इन पर आरोप नहीं लगाया था।
डीसीपी ट्रांस टीएचए निमिष पाटिल ने बताया कि रजत दिल्ली पुलिस में सिपाही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जांच में पता चला है कि धैर्य ने हरेंद्र खड़खड़ी और उसके साथियों से भी पंकज को धमकी दिलाई थी।
पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मकान मालिक और उनकी बेटी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button