डीजी शोभा अहोतकर से विवाद के बाद आईजी विकास वैभव का ट्रांसफर

पटना,(बिहार)। आखिरकार आईपीएसविकास वैभव का तबादला कर दिया गया। होमगार्ड डीजी शोभा अहोतकर से विवाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में आईजी विकास वैभव का ट्रांसफर हुआ। उनके साथ डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया। आईपीएस विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। दोनों पुलिस अफसरों को मुख्यालय बुला लिया गया है। इस बाबत गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बिहार के दोनों आईपीएस अधिकारियों के बीच विवाद सामने आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई। विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोतकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसके बाद गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड आईजी के पद से हटा दिया। डीजी से परेशान डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया है। दोनों फिलहाल पुलिस मुख्यालय में जॉइन करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button