गाजियाबाद के इंदिरापुरम में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर पति ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्तिखंड चार स्थित निर्माणाधीन इमारत के सुरक्षा गार्ड सुनील रजत ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी रानू की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दंपती मूलरूप से मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले हैं। सुनील शक्तिखंड चार स्थित बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
बताया गया कि गुरुवार की सुबह पत्नी से कलह होने के बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसीपी ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button