इकोकार्डियोग्राफी पर अद्वितीय सीएमई का हुआ सफल आयोजन

गोंदिया/महाराष्ट्र। भारतीय रेडियोलॉजी और इमेजिंग एसोसिएशन (एमएसबीआईआरआई) की महाराष्ट्र राज्य शाखा की ओर से रविवार १६ जून को गोंदिया में वयस्क इकोकार्डियोग्राफी पर अद्वितीय सीएमई ( सतत चिकित्सा शिक्षा) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस आउटरीच कार्यक्रम को दूरदराज और छोटे शहरों तक विस्तारित करने के उद्देश्य की दिशा में पहला कदम था तथा इसका फोकस वयस्क इको पर था।
रेडियोलॉजिस्ट २डी, इकोकार्डियोग्राफी करने में सक्षम हैं। यह पद्धति रेडियोलॉजिस्ट के डोमेन का एक महत्वपूर्ण पहलू है और विशेष रूप से उन लोगों के लिए मूल्यवान है जो इनपेशेंट और आपातकालीन देखभाल में शामिल हैं, जिनमें बालरोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं।
कार्यक्रम में पुणे से कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट और इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी के आजीवन सदस्य डॉ. गणेश सनप, नागपुर के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. खुशाल शरणागत सहित गोंदिया मेडिकल डीन डॉ. कुसुमाकर घोरपड़े, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एल.एल. बजाज, सिविल सर्जन डॉ. अमरिश मोहबे, विदराद अध्यक्ष डॉ. घनश्याम तुरकर और सचिव डॉ. आनंद हटगांवकर, डॉ. सोनल गुप्ता और डॉ. स्मिता आचार्य प्रमुखता से उपस्थित थे। इस सीएमई में 76 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button