चीन में मिला जानवरों से इंसानों में फैलने वाला लांग्या वायरस

बीजिंग,(एजेंसी)। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचाने वाले देश चीन का इस समय बहुत बुरा हाल हो रखा है। बढ़ते कोरोना के मामलों से चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच अब ताइवान के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, चीन में नया वायरस का आगमन हो चुका है। इस वायरस का नाम लैंग्या वायरस है और इसके चीन में अब तक 35 मामले आ चुके हैं। मंगलवार को आधिकारिक चीनी मीडिया के अनुसार, हेनिपावायरस, जिसे आमतौर पर ‘लैंग्या’ हेनिपावायरस (एलवाईवी) के रूप में जाना जाता है, ने पूर्वी चीन के हेनान और शेडोंग प्रांतों में 30 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है। वहीं ताइपे टाइम्स ने कहा कि इस वायरस का जानवरों से मनुष्यों में फैलने में संभावना है और गुर्दे और लीवर भी फैल कर सकता है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके सामान्य लक्षण बुखार, खांसी, भूख न लगना, और बॉडी पेन है।
ये हेनिपावायरस का एक नया प्रकार है, जिसे लांग्या वायरस भी कहा जाता है। ये वायरस जानवरों और मनुष्यों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। अभी तक इस वायरस की कोई भी दवाई या वैक्सीन नहीं है। द-न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में फाइलोजेनेटिक रूप से अलग हेनिपावायरस मिला है। ये एक जूनोटिक (जानवरों से इंसानों में फैलने वाला) हेनिपावायरस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button