रीवा में 16 साल के लड़के ने 58 साल की महिला के मुंह में पॉलिथीन ठूंसकर किया रेप, फिर हाशिए से वार कर उतारा मौत के घाट

रीवा,(मध्य प्रदेश)। रीवा जिले में 16 वर्षीय एक लड़के ने 58 साल एक महिला के साथ बलात्कार किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़‍िता के परिवार ने आरोपी लड़के पर दो साल पहले मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था, लड़का इसका बदला लेना चाहता था। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़के ने पहले तो महिला के मुंह में एक प्लास्टिक की थैली और कपड़ा ठूंस दिया फिर उसे खींचकर इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया, जहां वह रहती थी। पुलिस ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई।
वहीं, मामले में एएसपी विवेक लाल ने बताया कि एक फरवरी को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन इमारत में 58 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। मुखबिरों से मिली सूचना और जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, महिला के परिवार के सदस्यों ने भी लड़के पर संदेह व्यक्त किया, जो दो साल पहले उनके घर टेलीविजन देखने आया करता था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने तब आरोपी लड़के पर एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण लड़के और परिवार के बीच दुश्मनी हो गई थी।
30 जनवरी को जब पीड़िता का बेटा और पति बाहर गए हुए थे तो लड़का उसके घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने चारपाई पर सो रही महिला के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और जब उसने चीखने की कोशिश की, तो आरोपी ने एक पॉलीथिन बैग और कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद उसने रस्सी और तार की मदद से महिला के चेहरे पर एक प्लास्टिक की थैली बांध दी और उसे इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया। लड़के ने महिला को दरवाजे से बांधकर कथित तौर पर बार-बार पीटा और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया।आरोपी ने पीड़िता के सिर, हाथ, गले और छाती पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसके बाद लड़का महिला के घर में रखे 1,000 रुपये नकद और आभूषण लेकर फरार हो गया।वहीं, पुलिस की हिरासत में नाबालिग लड़के ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया और उसके खिलाफ 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button