आजमगढ़ में सिपाही पर रेप का मुकदमा दर्ज

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में यूपी पुलिस के सिपाही पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस समय सिपाही भदोही जिले में ड्यूटी कर रहा है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सिपाही के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी पर तैनात तत्कालीन सिपाही के ऊपर महिला को शादी का झासा देकर रेप करने के मामले में पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान समय में सिपाही भदोही जिले में तैनात है। जनसुनवाई में निमाजाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि निजामबाद के फरिहा चौकी पर सिपाही नफीस अहमद तैनात थे। इस दौरान चौकी पर एक महिला शिकायती पत्र लेकर चौकी पर पहुंची। शिकायती पत्र लेने के बाद सिपाही ने महिला को शादी का झांसा दिया।
शिकायती पत्र में महिला ने कहा कि शादी का वादा सिपाही ने किया। इसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध बन गए। कुछ महीने बाद सिपाही का तबादला भदोही जिले में हो गया। महिला ने जब सिपाही से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी गई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जनसुनवाई में महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस मामले में मुकमा पंजीकृत कर लिया गया है। वर्तमान समय में सिपाही भदोही में तैनात है। इसके संबंध में पत्र लिखा जा रहा है।




