पंचतत्व में विलीन हुई हिमाचल के डेप्यूटी सीएम की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री, पति और बेटी ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

ऊना/हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री शनिवार को पांच तत्वों में विलीन हो गई। उप मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में बेहद गमगीन माहौल के बीच डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद डॉ सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उपमुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। जबकि इसके अतिरिक्त सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक और प्रदेश सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री भी उपमुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे थे।
मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी जीवनसाथी को अंतिम विदाई देते हुए उनके अंतिम संस्कार की सभी क्रियाओं को खुद पूरा किया। जबकि इसके अतिरिक्त बेटी आस्था अग्निहोत्री ने भी नम आंखों के साथ अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए उनकी अर्थी को कंधा दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पैदल चलकर डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री की अंतिम यात्रा में भाग लिया और उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी अर्थी को कंधा देते हुए मोक्ष धाम तक पहुंचे।
हार्ट अटैक से मौतबता दें कि सिम्मी को शुक्रवार देर शाम दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। चंडीगढ़ से तड़के चार बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोइंदपुर जय चंद निचाला लाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन अग्निहोत्री परिवार ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान से डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button