व्हाट्सएप के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को सूरत से किया गिरफ्तार

Add New

सूरत,(गुजरात)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें 36 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गई थी। बिहार पुलिस ने इसको लेकर गुजरात क्राइम ब्रांच से मदद मांगी थी। बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए गुजरात की एक क्राइम ब्रांच की टीम लगातार काम में जुटी हुई थी। फिलहाल आरोपी को गुजरात के सूरत से पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम अंकित मिश्रा है। वह 28 वर्ष का है। उसे फिलहाल बिहार लाने की कोशिश जारी है।

पुलिस ने बताया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद पटना पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के लिए पटना पुलिस के अधिकारी सूरत पहुंच गए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस सूरत भी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पटना के सचिवालय थाने के अधिकारियों को सौंप दिया है। बिहार पुलिस आरोपी को बिहार लेकर आएगी इसी के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button