12 राज्यों में बम की धमकी देने वाली युवती गिरफ्तार, ब्वॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए रची थी साजिश

The girl who gave bomb threats in 12 states was arrested, she had hatched a conspiracy to trap her boyfriend

अहमदाबाद/एजेंसी। कुछ समय पहले गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद अहमदाबाद के दो स्कूलों और बीजे मेडिकल कॉलेज में बम ब्लॉस्ट की चेतावनी दी गई। यह सभी धमकियां ईमेल से मिल रही थीं। गुजरात पुलिस महीनों से ईमेल भेजने वाले की तलाश में थी और जब पुलिस की तलाश पूरी हुई तो सच्चाई जानकर सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। ईमेल भेजने वाली युवती का नाम रेने जोशिल्दा है, जो चेन्नई की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी जोशिल्दा ने बीजे मेडिकल कॉलेज को धमकी भरा मेल भेजा था। हालांकि, उसकी एक चूक ने पुलिस को उसके घर तक पहुंचने का रास्ता दे दिया। जोशिल्दा ने फेक आईडी बनाकर, वीपीएन और डार्क वेब की मदद से यह धमकी भरे ईमेल भेजे थे। चेन्नई में रहने वाली जोशिल्दा ने बम की धमकी सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि 11 अलग-अलग राज्यों को भी भेजी थीं। इस लिस्ट में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा का नाम शामिल है। ऐसे में 12 राज्यों की पुलिस जोशिल्दा को ढूंढ रही थी।
12 जून को जब अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर प्लेन क्रैश हुआ तो जोशिल्दा ने फिर से एक धमकी भरा ईमेल भेजा। मेडिकल कॉलेज को भेजे गए इस ईमेल में जोशिल्दा ने लिखा-
शायद अब तुम्हें मेरी ताकत का अंदाजा लग गया होगा। जैसा कि हमने एक दिन पहले तुम्हें ईमेल भेजा था, आज हमने एअर इंडिया का प्लेन क्रैश कर दिया। हमें पता है पुलिस ने सोचा यह ईमेल झूठा है और तुम लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया। अब तुम्हे समझ आ गया होगा कि हम मजाक नहीं कर रहे थे।
जोशिल्दा ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 13, जेनेवा लिब्रल स्कूल को 4, दिव्य ज्योति स्कूल को 3 और बीजे मेडिकल कॉलेज को बम ब्लास्ट की धमकी वाला 1 ईमेल भेजा था। स्कूल की शिकायत पर 3 जून 2025 को सरखेज पुलिस थाने में ईमेल भेजने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और साइबर पुलिस उसकी खोज में लग गई।
अब सवाल यह है कि जोशिल्दा ने आखिर यह सबकुछ क्यों किया? इसका जवाब है प्यार में बदला लेने के लिए जोशिल्दा ने यह साजिश रची थी। जी हां, पुलिस अधिकारी शरद सिंघल के अनुसार, “जोशिल्दा किसी दिविज प्रभाकर नामक शख्स से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। हालांकि जोशिल्दा का प्यार एक तरफा था। दिविज ने उससे शादी करने से मना कर दिया और फरवरी में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। ऐसे में दिविज को फंसाने के लिए जोशिल्दा ने उसी के नाम से फेक ईमेल आईडी बनाई और 12 राज्यों की अलग-अलग जगहों पर धमकी भरे ईमेल भेजे।”
रेने जोशिल्दा 2022 से चेन्नई की नामी कंपनी में सीनियर कंसल्टेंट की पोस्ट पर है। वो एक रोबॉटिक्स इंजीनियर है और उसने अपनी तकनीकी जानकारी की मदद से दिविज को फंसाने का प्लान बनाया था। अहमदाबाद पुलिस ने जोशिल्दा को उसके चेन्नई स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button