झांसी में नकली सोने की ईंट और जेवर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Four members of a gang selling fake gold bricks and jewellery arrested in Jhansi

झांसी/उत्तर प्रदेश। पीली धातु को सोने की ईंट और जेवर बताकर गांव के भोले-भाले लोगों को बेचने और उनसे रुपया ठगने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को झांसी में उल्दन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने से बनी ईंट, नकली सोने की चेनें, लोहे की छेनी, चारपहिया वाहन, नकदी, तमंचा, रिवाल्वर, कारतूस बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए ये चारों आरोपी चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। झांसी के उल्दन थानाक्षेत्र में शिकार की तलाश में घूम रहे आरोपी चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए। सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
झांसी जिले के उल्दन थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार को ग्राम निमौनी के पास से अजमेरी अली, फैजान अली, गुलाम गौस और रमजान खान को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से नकली सोने से बनी एक ईंट, 6 चेनें, लोहे की छेनी, अवैध तमंचा, कारतूस, अवैध रिवॉल्वर, 5000 रुपये नकदी और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ये लोग ग्रामीण क्षेत्रों में भोले भाले लोगों को नकली सोने की ईंट और चेन को असली होने का भरोसा देकर धोखे से पैसा ठग लेते हैं।
आपके विचार में लोग कितनी बार इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार बनते हैं?
क्षेत्राधिकारी टहरौली अजय कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि चित्रकूट जिले के रहने वाले चार लोगों को उल्दन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली सोने की ईंट बरामद हुई है और नकली सोने के जेवरात भी बरामद हुए हैं। ये लोग भोले भाले लोगों को नकली धातु को असली सोने के जेवर और ईंट बताकर बेचते हैं और उनके साथ ठगी करते हैं। इनके पास से गाड़ी और अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button