हमीरपुर में युवक ने हनुमान प्रतिमा पर पोती कालिख, नागदेव को किया खंडित

हमीरपुर/उत्तर प्रदेश। मौदहा के मानसिक मंदित एक युवक ने आश्रम में घुसकर वहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के साथ ही नागदेव की प्रतिमा को खंडित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए नागदेव की दूसरी प्रतिमा रखवाते हुए हनुमान जी की प्रतिमा पर लाल सिंदूर का लेपन कराकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही है। ताकि दोबारा से ऐसी घटना न हो सके।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकदहा स्थित गोसाई धाम आश्रम में हनुमान जी की प्रतिमा के अलावा अन्य प्रतिमाएं स्थापित हैं। यह आश्रम क्षेत्र में आस्था का केंद्र है। आश्रम पर लोग हर रोज पूजा अर्चना करने जाते हैं। बीते दिनों वहां स्थापित हनुमान प्रतिमा पर किसी के द्वारा कालिख पोती गई तथा नागदेव की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। इसका पता लोगों को तब लगा जब ग्रामीण शीलू सिंह शुक्रवार की सुबह पूजा करने पहुंचे। जिसकी पुजारी समेत प्रधान को सूचना दी गई।
एक भक्त ने बताया कि आश्रम जाने वाले रास्ते में उन्हें एक फटे पुराने कपड़े पहने युवक मिला था जो मानसिक विक्षिप्त लग रहा था। इस घटना की जानकारी होते ही गांव में हलचल मच गई और लोगों में रोष उत्पन्न होने लगा। ग्राम प्रधान अवधेश कुमार की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बताया गया कि उसी मानसिक विक्षिप्त युवक द्वारा यह कृत्य किया गया है।
पुलिस ने पुजारी को बुलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर लाल सिंदूर का लेपन कराया और नागदेव की दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक मानसिक विक्षिप्त युवक द्वारा घटना कारित की गई है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई गई है। आश्रम में ग्राम पंचायत की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button