राजधानी में आग का गोला बनी डीटीसी की बस, ‘फरिश्ता’ बनकर आए बाइक सवार ने बचाई 40 लोगों की जान

DTC bus turned into a ball of fire in the capital, a bike rider came as an 'angel' and saved the lives of 40 people

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में जागतपुरी लाल बत्ती के पास एक डीटीसी की बस में आग लग गई। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने आनन-फानन में बस से उतर कर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर, दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। हालांकि, पूरी तरह जलकर राख हो गई।
वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि जैसे ही बस में आग लगी तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने तुंरत बस से नीचे उतरने के लिए कहा। उसने बताया कि बस में आ लग गई है जल्दी नीचे उतर जाओ। इस बाइक सवार की वजह से सभी यात्रियों की जान बच गई।
दमकल विभाग को सूचना मिली कि ए-ब्लॉक बस स्टैंड जगतपुरी बस दिल्ली क्लस्टर नंबर डीएल 1पीडी 5158 में आग लगी। वहीं, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ब्लू कलर की क्लस्टर बस नंबर डीएल 1पीडी 5158 (बस रूट नंबर 340, केंद्रीय सचिवालय से सीमापुरी) में आग लग गई थी।
पुलिस के अनुसार, बस सीएनजी, एसी बस है। इसलिए इलाके की घेराबंदी की गई और लगभग 40 यात्रियों को बचा लिया गया। तीन दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई।इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी को कोई चोट नहीं आई है। माना जा रहा है कि एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button