फतेहपुर में बुजुर्ग तांत्रिक की पिटाई के बाद हत्या, जंगल में फेंकी लाश

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगल में रविवार सुबह एक 75 वर्षीय बुजुर्ग तांत्रिक का शव पुलिस ने बरामद किया है। वृद्ध के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे बुजुर्ग की हत्या कर जंगल मे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी 75 वर्षीय दुलारे पाल सन्यासी थे। वह आसपास क्षेत्र में घूम घूम कर तांत्रिक का काम करते थे बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव के लोगों ने उन्हें गांव के बाहर एक चाय-नाश्ते की दुकान पर देखा था। रविवार सुबह गांव के लोग जंगल की ओर नित्यक्रिया के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगल की झाड़ियों के बीच तांत्रिक दुलारे का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। बुजुर्ग के शरीर में गहरे चोटों के निशान थे। जिससे ग्रामीणों में हत्या कर तांत्रिक का शव जंगल में फेके जाने की चर्चा रही।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य के नमूने
ग्रामीणों द्वारा जंगल मे शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसपर मौके पर एसपी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर नमूने एकत्र किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के खुलासे को चार टीमों का गठन
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद किया गया है। शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वृद्ध तांत्रिक का काम करता था। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button