झारखंड में पत्रकारों के सवाल पर भड़के विधायक जयराम महतो

Jharkhand MLA Jairam Mahto got angry on the question of journalists

  • डुमरी विधायक जयराम महतो मीडिया से उलझे
  • पत्रकार के सवाल पर विधायक ने दिखाया गुस्सा
  • पत्रकार पर चिल्लाने लगे विधायक जयराम महतो
  • पत्रकार ने जयराम महतो की भाषा पर जताई आपत्ति

रांची/एजेंसी। झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को मीडिया से उलझ गए। सदन के बार एक पत्रकार के सवाल पर जयराम महतो भड़क गए। उन्होंने पत्रकार पर चिल्लाना शुरू कर दिया। पत्रकार ने विधायक को उनकी भाषा पर टोका। इस पर विधायक महतो ने कहा कि वो सदन में भी चिल्लाएंगे और बाहर भी। उन्होंने पत्रकार से कहा कि अगर तकलीफ है तो इंटरव्यू ना लें। विधायक ने यह भी कहा कि चुनाव के समय पत्रकार नहीं दिखे थे। इससे पहले सदन में जयराम महतो ने मंईयां सम्मान योजना पर भी सवाल उठाए थे।
डुमरी विधानसभा से विधायक जयराम महतो गुरुवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तभी एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा। इस पर विधायक महतो का पारा चढ़ गया। वो पत्रकार पर चिल्लाने लगे। पत्रकार ने कहा, ‘आप माननीय हैं। आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप सदन के अंदर चिल्लाइए। यहां आप नहीं चिल्ला सकते।’
इस पर जयराम महतो ने जवाब दिया, ‘हम सदन के अंदर भी चिल्लाएंगे और यहां भी चिल्लाएंगे। आप मुझे मेरी बात पूरी करने दीजिए। आपको तकलीफ हो रही है तो आप मेरा इंटरव्यू मत लीजिए। वैसे भी चुनाव के वक्त आप नहीं आए थे।’ विधायक जयराम महतो की बात सुनकर सभी मीडियाकर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
इससे पहले विधानसभा सत्र में जयराम महतो ने मंईयां सम्मान योजना पर सवाल उठाए थे। इस योजना के तहत लड़कियों को ढाई हजार रुपये मिलते हैं। महतो जी ने कहा कि स्कूल-कॉलेज जाने से पहले ढाई हजार रुपये देना उन्हें निकम्मा और आलसी बनाएगा। उनका कहना था कि यह राशि स्कॉलरशिप के रूप में मिलनी चाहिए। उन्होंने इस योजना पर फिर से विचार करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button