डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर करोलबाग जिला भाजपा द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में नितिन नवीन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित में मंत्री पद का त्याग कर जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए आंदोलन किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संगोष्ठी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और सांसद बाँसुरी स्वराज ने भी संबोधित किया तथा डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन करोलबाग जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष विनय रावत, विधायक हरीश खुराना, उमंग बजाज और पूर्व विधायक अनिल बाजपेई सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button