कानपुर में चप्पल की दुकान में प्रतिबंधित मांझा बेच रहा था व्यापारी, 70 चरखी बरामद

कानपुर/उत्तर प्रदेश। प्रतिबंधित मांझे से हो रही जनहानि के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मांझा बेचने व उसका इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार शाम एडीसीपी स्पेशल आपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके की टीम ने हीरामन का पुरवा में चप्पल की दुकान में प्रतिबंधित मांझा बेचते व्यापारी को गिरफ्तार किया। उसकी दुकान व घरों से 70 चरखी प्रतिबंधित मांझा बरामद किया। उसके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर ये मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें क्राइम ब्रांच व थानों की टीमें जगह-जगह पर जांच कर रही हैं।
बुधवार को टीम ने हीरामन का पुरवा निवासी मो.आरिफ उर्फ शैफी को पकड़ा है। उससे प्रतिबंधित मांझा कहां से कौन लाता है और शहर में इसकी ब्रिकी कहां-कहां होती है। इसकी जानकारी ली गई है। उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिनके आधार पर पुलिस टीम शहर में प्रतिबंधित मांझा सप्लाई करने वाले गिरोह की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button