विधायक तथा विधान परिषद सदस्य द्वारा किया गया सम्मानित

गुरसराय/झाँसी। श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव व्यास ने जिले में हाई स्कूल परीक्षा में छठवा स्थान प्राप्त किया था। जिस पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा छात्र को ₹21000 की चेक तथा टैबलेट एवं प्रसस्ती पत्र देकर, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। जिस पर विद्यालय प्रबंधसमिति के अध्यक्ष मुकुंद पालीवाल, उपाध्यक्ष गोपाल भाई पालीवाल, बृज किशोर व्यास, सनत कुमार जैन एवं प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश दुबे एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान हरी बाबू शर्मा, हरि कांत नायक, प्रमोद सिंह घोष, रमाकांत त्रिपाठी, सरोज अरजरिया, मेघा कुचवार, राम सिंह यादव ,श्याम सुंदर रिछारिया, राजेश व्यास, बलवंत सिंह, वंदना कुशवाहा, पवित्रा मिश्रा, दिव्या बिरथरे, अफसाना मंसूरी, सुरेश कुचवार, चन्द्रभान नायक, प्रकाश कुशवाहा, सुमन रैकवार, सुनीता सेन, चंदा परिहार,अजय नामदेव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button