कंधे पर चार सितारे और खाकी का रौब, मथुरा के वृंदावन में दबोचा गया ‘फर्जी दरोगा’

बढ़ी हुई दाढ़ी ने खाेल दी सच्चाई

मथुरा/उत्तर प्रदेश। वृंदावन के रंगजी मंदिर के ब्रह्मोत्सव के मुख्य आकर्षण रथ मेले में पुलिस ने फर्जी दारोगा को पकड़ा है। वह लोगों पर रौब जमा रहा था। उसकी बढ़ी हुई दाढ़ी से पुलिस को शक हुआ था। आरोपित ने बताया कि उसके पिता बुलंदशहर में तैनात हैं। वह पिता की वर्दी को पहनकर आ गया था।
रंगजी मंदिर के ब्रह्मोत्सव के मुख्य आकर्षण रथ मेले में एक दारोगा लोगों के बीच रौब जमा रहा था। मेले में ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों ने उसे देखा तो वह इधर-उधर जाने लगा। उसकी बढ़ी हुई दाढ़ी से शक होने पर उसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और वृंदावन थाने ले आए। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम हाथरस जिले के थाना मुरसान के गांव नगला अमरा निवासी शिवम चौधरी बताया।
उसने बताया कि उसके पिता हरिपाल सिंह बुलंदशहर में एक थाने में दारोगा है। घर पर पिता की वर्दी टंगी हुई थी। वह पहनकर यहां पर चला आया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहते हैं। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। वृंदावन थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि उसने किस उद्देश्य से वर्दी पहनी है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button