दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई का अनोखा प्रदर्शन, सांता क्लॉज की पोशाक में कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क
क्रिसमस थीम पर सजे मॉल, पसंद आ रहा सैंटा का रॉकस्टार लुक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़े एयर पॉल्यूशन से स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने दिल्ली की सड़कों पर अनोखा विरोध शुरू किया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सांता क्लॉज की पोशाक में रविवार को दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन II मार्केट, कनॉट प्लेस सहित कई जगहों पर लोगों को एन-95 फेस मास्क, मिठाइयां और ‘सीक्रेट सांता’ पत्र बांटे। एनएसयूआई ने दिल्ली में बढ़ते गंभीर प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने और ‘सांस लेने का अधिकार’ की मांग उठाते हुए यह अभियान चलाया। नोट्स में हवा की गुणवत्ता और इसके खतरनाक प्रभाव के बारे में बताया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सभी मॉल को क्रिसमस की थीम पर सजाया गया है। गुरुग्राम में इस बार सैंटा क्लाज भी बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं। समय के साथ उन्होंने ने भी आधुनिकता की पोशाक ओढ़ ली है। तोहफों की पोटली लटका कर चलने वाले सैंटा अब रॉकस्टार बन गए हैं।
साइबर सिटी में मॉल व बाजारों में चलते फिरते सैंटा बच्चों का मनोरंजन करते भी देखे जा रहे हैं। यहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। शहर के बाजार और मॉल्स क्रिसमस आइटमों से पट गए हैं। क्रिसमस को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, खासकर बच्चों के मन में सांता क्लाज से मिलने को लेकर काफी बेचैनी है। क्रिसमस के करीब दो हफ्ते पहले ही स्कूल व घरों में छोटी बड़ी क्रिसमस की सजावट देखने को मिल रही है।
शॉपिंग मॉल व दुकानों में रंगबिरंगी सजावट हर मन को लुभा रही है। स्टोर संचालक विजय राजपूत और विशाली सिंह ने बताया कि क्रिसमस की सजावट की खरीदारी के लिए लोगों पहुंच रहे हैं। डीएलएफ के एंबियंस मॉल, एमजीएफ मॉल, सिटी सेंटर, मेघा मॉल, एयरिया मॉल, आरडी, गलेरिया मार्किट, एलन के अलावा विभिन्न मॉल में विशालकाय सैंटा, स्नो डेकोरेशन व आसपास रखे गिफ्ट के डब्बे हर किसी के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
अंदर से लेकर बाहर तक रंग व रोशनी में नहा उठे हैं। गिफ्ट दुकान के संचालक कमल गोयल के मुताबिक बाजार में इस बार सेंटा की ड्रेस की मांग काफी है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता के क्रिसमस ट्री डेढ़ सौ से लेकर छह हजार रुपये तक में क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। बाजारों में गिफ्ट गैलरियाें में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही हैं।




