दिल्ली में बीजेपी को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा आप का दामन

नई दिल्ली। भाजपा के अनिल रावत और पूजा शर्मा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप मुख्यालय पर वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने दोनों नेताओं और उनकी पूरी टीम को पटका-टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से दिल्ली की जनता तो नाराज है ही, उसके कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश बढ़ रहा है। कहा कि बीते आठ महीने में भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये व होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने और प्रदूषण खत्म करने समेत कोई वादा पूरा नहीं किया।
सोमनाथ भारती ने दावा किया कि इससे नाराज होकर अब अनिल रावत और पूजा शर्मा आप में शामिल हो गई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने उन्हें बताया कि वे पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे।




