शक्तिवर्द्धक दवा के ओवरडोज से मौत मामले में कानपुर में युवक की हत्या का खुला राज

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी साजिश

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर पुलिस ने एक युवक की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज से मौत दिखाने के लिए उसने पति की पैंट की जेब में रैपर रख दिए। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। मृतक के साले ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या और साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से औरैया के दिबियापुर निवासी आबिद (44) बीते 20 साल से बिठूर थाना क्षेत्र के ध्रुवनगर ने मकान बनवा कर पत्नी शबाना और बेटे के साथ रहते थे। बीते शनिवार को आबिद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जांच के दौरान आबिद की पैंट की जेब से शक्तिवर्धक दवा के 8 खाली रैपर मिले थे। मृतक की पत्नी ने शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज से होने की बात बताई थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक के साले सलीम की तहरीर पर पत्नी शबाना और उसके प्रेमी उन्नाव निवासी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शबाना को गिरफ्तार किया किया। पुलिस प्रेमी रेहान और उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। सलीम ने बताया कि शबाना ने फोन पर शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज लेने से मौत की सूचना दी थी।
सलीम जब बहनोई के घर पहुंचा तो उसने आबिद के गले में चोट के निशान देखे तो कुछ शक हुआ। जब बहन से गले के निशान के बारे में पूछा तो वह इधर उधर की बात करने लगी। पुलिस की पूछताछ में शबाना ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात रेहान से हुई थी। रेहान दिल्ली में ऑटो चलाता था। इस दौरान शबाना और रेहान की दो बार मुलाकात हुई थी। शबाना ने आबिद से अलग होने का मन बना लिया था। जिसकी वजह से दंपती के बीच आएदिन झगड़ा होता था। विवाद के चलते बेटा सलमान मामा के साथ रहता था। कुछ दिन पहले रेहान के बदायूं निवासी दोस्त विकास को गाड़ी खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। रेहान ने शबाना से 20 हजार मांगे, तो शबाना ने खाते में रूपए ट्रांसफर कर दिए। जिसमें से रेहान ने 10 हजार रूपए दिए थे।
शबाना ने बताया कि वह पति से आए दिन हो रहे विवाद के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने रेहान को घर बुलाया था, और दरवाजा खुला छोड़ दिया था। कर्ज तले दबा विकास भी रेहान के झांसे में आ गया और साजिश का हिस्सा बन गया। साजिश के तहत तीनों ने पहले आबिद के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button