मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षण संस्थाओं के सरंक्षण एवं विकास की महती आवश्यकता : श्री शेखर दत्त

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। ब्रज शिक्षा कायाकल्प के तत्वावधान में अवादा फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा अभियान के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन ( मथुरा ) एवं प्राथमिक विद्यालय धन्नापुर के जीर्णोद्धार के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव श्री शेखर दत्त जी ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षण संस्थाओं के सरंक्षण एवं सर्वांगीण विकास की महती आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने बाले विद्यार्थी ही भविष्य के राष्ट्र निर्माता होते है अतः भविष्य के राष्ट्र निर्माता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण संस्थाओं का समृद्ध शाली होना अति आवश्यक है।
प्रतिष्ठित GLA विश्विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अनूप गुप्ता जी ने अपने उद्वोधन में कहा कि शिक्षण संस्थाओं की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनको संसाधनों से समृद्ध शाली बनाने के लिए सन 2018 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के परम श्रद्धेय सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी ने ब्रज क्षेत्र शिक्षा कायाकल्प की स्थापना की जिसके अंतर्गत हजारों शिक्षण संस्थाओं का भारत के प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के CSR फंड की धनराशि से जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है ।मथुरा ADIOS महोदया डॉ ज्योति दीक्षित जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब उत्तर प्रदेश सरकार अपने अलंकार योजना के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं के विकास कार्य को करा रही है ।
समारोह में अवादा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती ऋतु पटवारी , श्रीमती छवि जी , विद्यालय पालक एवं ब्रज क्षेत्र शिक्षा कायाकल्प के वरिष्ठ पदाधिकारी और कोटा परमाणु केंद्र के पूर्व निदेशक श्री अनूप आचार्य जी , धन्नापुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती रेनू राणा , श्रीमती अलका तिवारी , डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी , डॉ अखिलेश यादव , श्री निखिल अग्रवाल , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देव प्रकाश , डॉ अलका दीप , श्रीमती मनीषा सिंह , श्री शिव अधार सिंह यादव , डॉ सोमकान्त त्रिपाठी , DIOS कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल गौतम , श्री सुनील यादव , डॉ सतेंद्र सिंह , श्री हरिओम गुप्ता , श्री भवानी शंकर जांगड आदि उपस्थित रहे ।
धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमती कविता सक्सेना जी ने किया और सभी आगंतुक अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओ का उनके द्वारा माला , बुके , स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया और संचालन श्रीमती वीनेश शर्मा ने किया ।समारोह में छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और विद्यालय की सभी सम्मानित शिक्षिकाओ ने कार्यक्रम को उत्कृष्ट एवं भव्य बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया ।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने प्रधानाचार्या श्रीमती कविता सक्सेना जी की कार्यकुशलता , कर्मठता एवं कार्य के प्रति समर्पणता और उनके समस्त स्टाफ की शिक्षिकाओ की उत्तम कार्य पद्धति के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की ।प्रधानाचार्या श्रीमती कविता सक्सेना का उनके अप्रतिम कार्यो के लिए अवादा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती ऋतु पटवारी जी ने सार्वजनिक सम्मान कर अभिनन्दन किया ।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देव प्रकाश ने मथुरा जनपद के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो की तरफ से मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महोदय श्री शेखर दत्त जी , अवादा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती ऋतु पटवारी जी , श्रीमती छवि जी का माला एवं उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button