खाद के लिए लाइन में खड़ी पूर्व सीएम उमा भारती की भतीजी से महिला कांस्टेबल ने की मारपीट
Former CM Uma Bharti's niece was beaten up by a woman constable while she was standing in line for fertilizer

- एमपी में खाद के लिए मारपीट
- उमा भारती की भतीजी से मारपीट
- खाद के लिए खड़ी थी लाइन में
- खाद वितरण केंद्र पर जमकर हंगामा
टीकमगढ़/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। रोज किसी न किसी जिले से खाद के लिए मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। टीकमगढ़ में एक बार फिर खाद वितरण केंद्र पर बुधवार की शाम को मारपीट हो गया। इस बार मारपीट कुछ अलग तरीके का है। क्योंकि इस बार लड़कियों के साथ मारपीट हुई है। इस घटना के बाद इलाके में जमकर हंगामा हो गया।
एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि शहर के कृषि उपज मंडी में खाद वितरण केंद्र बनाया गया है। जहां पर पुलिस की निगरानी में किसानों को लाइन में खड़ा करके खाद वितरण किया जा रहा है। बुधवार की शाम खाद लेने के लिए लाइन में कुछ लड़कियां भी खड़ी थीं। तभी वहां पर महिला कांस्टेबलों के साथ किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। दुबे ने बताया कि मौके पर वे पहुंचे और मामले को शांत कराया।
वहीं पीड़ित लड़की नेहा लोधी ने बताया कि वह खाद लेने के लिए लाइन में लगी हुई थीं, तभी महिला कांस्टेबल चंद्रमुखी ने उनके साथ और एक अन्य लड़की के साथ जमकर मारपीट की है। जिस कारण से किसान भड़क गए और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया।
खाद लेने पहुंची नेहा लोधी ने बताया कि वह उमा भारती की भतीजी हैं, जो डूडा गांव की है। वह खाद लेने के लिए टीकमगढ़ आई हैं। उनके साथ महिला कांस्टेबल ने मारपीट की है, जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम टीकमगढ़ से की है। एसडीएम का कहना है कि महिला कांस्टेबल लड़की को समझा रही थी, लेकिन दोनों के बीच बहस हो गई और कोई विवाद नहीं हुआ है।



