एनडीए की बैठक में झालमुड़ी का स्वाद, सीएम शुभेंदु ने पीएम मोदी को खिलाई झालमुड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एनडीए की बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा परोसी गई झालमुड़ी का स्वाद लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

नई दिल्ली/एजेंसी। बंगाल विधानसभा में धूम मचाने के बाद झालमुड़ी का स्वाद दिल्ली तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में एनडीए की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा परोसी गई झालमुड़ी खाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए, “आज एनडीए की बैठक में साथी एनडीए नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद ले रहा हूं। वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए और हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।”
एनडीए की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर हुई, जिसमें एनडीए-शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की और इसमें राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ गंठबंधन के प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
इस बैठक के साथ ही पीएम मोदी ने लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। झालमुड़ी, जो मुरमुरे, सरसों के तेल, मसालों और सब्जियों से बना एक लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट स्नैक है। पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान में एक अनोखा राजनीतिक प्रतीक बन गया। चुनाव से पहले झारग्राम में झालमुड़ी के स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुकना बीजेपी द्वारा स्थानीय संस्कृति और मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश के तौर पर दिखाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button