कौशांबी के सैनी थाने में तैनात दीवान की मौत, बाथरूम में मिला शव, करंट से जान जाने की जताई आशंका

कौशांबी के सैनी थाने में तैनात दीवान निरंजन कुशवाहा का शव बाथरूम में मिला। पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है, जिसकी जांच जारी है।

कौशांबी/उत्तर प्रदेश। जनपद में दर्दनाक हादसा हुआ। सैनी थाने में तैनात पुलिस विभाग के एक दीवान का शव बाथरूम में मिला। वह थाना परिसर में रहते थे। वह बहुत देर तक जब बाथरूम से नहीं निकले तो साथियों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर उनका शव दीवार से टिका मिला।
बाथरूम के दरवाजे से ही बिजली का तार निकला था। इससे आशंका व्यक्त की गई कि करंट की चपेट में आने से दीवान की मौत हुई है। साथी पुलिस कर्मियों की सूचना पर दीवान के परिवार के लोग भी आ गए हैं। सीओ सिराथू का कहना है कि फिलहाल अभी तक करंट से मौत की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि 42 वर्षीय निरंजन कुशवाहा गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा क्षेत्र के हाजीपुर बिजहरी गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2011 में सिपाही पद से पुलिस सेवा में आए थे। सितंबर 2025 में वह बतौर दीवान सैनी थाने में तैनात हुए थे और थाना परिसर में बने सरकारी आवास में अकेले रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button