शारदा यूनिवर्सिटी बनी जंग का मैदान, ग्रेटर नोएडा में छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल

Sharda University becomes a battleground, video of students fighting in Greater Noida goes viral

ग्रेटर नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तमाम यूनिवर्सिटी है। भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी परिजन अपने बच्चों के अच्छे भविष्य संवारने लिए यहां भेजते है। हालांकि यहां से मारपीट की तो कभी अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी से सामने आया है।शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच चले लाठी-डंडे का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। इस 28 सेकेंड के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लगभग कई छात्र एक अन्य छात्र पर लाठी-डंडे, लात-घूंसों की बरसात करते नजर आ रहे है।
जानकारी के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बनी शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। 28 सेकेंड के इस वीडियो में कई छात्र अन्य दूसरे एक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। यह हिंसक वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर गेट नंबर-4 का बताया जा रहा है।
शारदा यूनिवर्सिटी के बाहर की वायरल हो रही हिंसक वीडियो के बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने बताया कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना नॉलेज पार्क पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button