लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर दो युवकों में चाकूबाजी, एक की हत्या, दूसरा जख्मी

नई दिल्ली। युवक का खून से लथपथ शव उसी के किराए के कमरे से बरामद कर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। जख्मी रवि को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अफसर ने कहा कि हत्या के आरोप में रवि को गिरफ्तार किया जाएगा। युवती पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस अफसर के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 जाहिद के रूप में हुई है। वह मेरठ के रहने वाले थे। महेंद्रा पार्क के ए ब्लॉक में किराए के कमरे में रहते थे। वह पेपर कटिंग की मशीन पर काम करते थे।
रवि बेलदारी का काम करता है। जिस जगह जाहिद रहता है। उसी से कुछ दूरी पर रवि का घर है। जब कि युवती का घर जाहिद के सामने है। पुलिस अफसर ने बताया वारदात की शुरुआती जांच में पता चला कि युवती की करीब आठ साल से जाहिद से दोस्ती थी। इधर रवि से भी चार साल से फ्रेंडशिप में थी। युवती से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जे ब्लॉक निवासी रवि ने एक अश्लील वीडियो भी बनाया हुआ था। वह वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता था और उसका शारीरिक शोषण करता था। युवती ने इस बात की जानकारी जाहिद को दी।
जाहिद ने उसे लेकर कमरे पर लेकर आने के लिए कहा था। रविवार को वह रवि को लेकर जाहिद के कमरे पर पहुंची। कमरे के अंदर दोनों रिलेशन की कंडीशन में होने वाले थे। तभी जाहिद वहां पहुंचा। उसने रवि पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होते ही रवि ने जाहिद के हाथ से चाकू छीन लिया। गुत्थम गुत्था के दौरान रवि ने जाहिद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे जाहिद की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद घायल रवि गमछा से अपने गले को बांधकर बाबू जगजीवन अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसर का कहना है कि युवती को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button