गुरुग्राम में ऑनलाइन सेक्सुअल दवाइयां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कॉल सेंटर से 4 लड़कियां सहित 11 ठग गिरफ्तार

गुरुग्राम। साइबर पुलिस ने प्रतिबिंब एप्लिकेशन की मदद से सेक्टर 18 में ऑनलाइन हर्बल सेक्सुअल दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां से चार युवतियों समेत 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सात मोबाइल फोन, सिम कार्ड व दो सीपीयू बरामद किए गए। आरोपित पिछले करीब एक वर्ष से इस प्रकार से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इन्हें 15 हजार रुपये सैलरी तथा ठगी गई राशि का पांच प्रतिशत हिस्सा मिलता था।
मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी श्याम दुबे, दिल्ली के वसंत विहार निवासी आदर्श, गुरुग्राम के गांव खेड़ला निवासी कुशल, उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी पियूष चौहान, फरीदाबाद एनआइटी निवासी विवेक चोपड़ा, बिहार के गोपालगंज निवासी गुलशन कुमार, दिल्ली के महरौला निवासी राजकुमार, राजस्थान के जयपुर निवासी पूजा चौहान, भिवानी निवासी भावना, मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी अनामिका राजावत व दिल्ली के महिपालपुर निवासी प्रिया शर्मा।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया वे सभी अपने एक अन्य साथी के कहने पर हर्बल सेक्सुअल दवाइयां ऑनलाइन बेचने के नाम पर गूगल पर विज्ञापन डालते थे। जब लोग विज्ञापन में दिए हुए नंबरों पर संपर्क करते थे तो ये उन लोगों से ऑर्डर लेकर पैसे अलग-अलग बैंक खातों में डलवा लेते थे और सामान नहीं भेजते थे। इसके अलावा ये उन लोगों से जीएसटी चार्ज, पैकिंग चार्ज, कूरियर चार्ज के नाम पर क्यूआर कोड व यूपीआइ आईडी के माध्यम से पैसे डलवाकर धोखाधड़ी करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button