दिल्ली के भजनपुरा में 19 साल के युवक की चाकू से कई वार कर दर्दनाक हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक युवक को दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने सीने पर चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे भजनपुरा, यमुना विहार (बी-3 मार्केट) डिस्पेंसरी के सामने की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय करण झा के तौर पर हुई है। उसकी भजनपुरा, ए-ब्लॉक में कॉफी शॉप थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे की है। करण झा (19 साल) अपने दोस्त माधव के साथ स्कूटी पर कॉफी शॉप से निकला था। भजनपुरा, यमुना विहार, बी-3 मार्केट डिस्पेंसरी के पास पहुंचे तो दो लड़के पैदल आ रहे थे। उनमें से एक ने करण के सीने पर चाकू से वार किया। स्कूटी गिर गई और फिर हमलावर ने करण को कई बार चाकू मारा। इस दौरान माधव को भी कई चोटें लगी। उधर चाकू के वार से बुरी तरह घायल करण को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस की ओर से भजनपुरा के आसपास इलाकों में दबिश डाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button