10 महीने में 6 हजार करोड़ की शराब गटक गए गुरुग्राम वाले, सरकार को मोटी कमाई

People of Gurugram drank liquor worth Rs. 6 thousand crores in 10 months, huge earning for the government

गुरुग्राम। शराब पीने में गुरुग्राम के लोगों का कोई सानी नहीं है। हालिया आंकड़े बताते हैं कि गुरुग्राम के लोग 6 हजार करोड़ की शराब गटक गए। दरअसल एक्साइज विभाग के आंकड़ों का आकलन है कि पिछले 10 महीने के दौरान गुरुग्राम के लोगों ने 6 हजार करोड़ की शराब पी है। अगर 2023-24 में एक्साइज विभाग की टैक्स की बात की जाए तो इसमें 70 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल चार से पांच गुणा तक की शराब की बिक्री होने का अनुमान बताया जा रहा है। यानि शराब की इस बढ़ती खपत को देखते हुए आने वाले समय में शराब की खपत और रेवेन्यू दोनों में बड़ा इजाफा होने की संभावना बताई जा रही है।
एक्साइज विभाग के अनुसार, जून 2023 से मार्च 2024 तक करीब छह हजार करोड़ की शराब शहर के लोगों ने खरीदी है। 2024 में 12 जून को नई एक्साइज पॉलिसी लागू होगी। इसके लिए इस बार चुनाव आयोग से परमिशन लेनी होगी। ऐसे में इस बार पॉलिसी में अधिक बदलाव नजर नहीं आएगा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में जैसे ही आप एंट्री करेंगे आपको अहसास हो जाएगा कि आप मॉडर्न मयखानों के शहर में आ गए हैं। जगमगाते मयखाने बड़े बड़े शोरूमों को भी मात देते नजर आएंगे। दूधिया रोशनी में नहाए हुए ये मॉडर्न मयखाने बरबस ही आपको अपनी ओर खींचते नज़र आएंगे। अगर शहर में शराब के इन शोरूमों की बात की जाए तो ईस्ट जोन में 79 और वेस्ट जोन में 166 वेंडर हैं। एक वेंडर दो वाइन शॉप ओपन कर सकता है। अगर ईस्ट जोन की बात की जाए 2023-24 में इंडियन मेड फोरन लीकर आईएमएफएल का कोटा 86 लाख 97 प्रूफ लीटर था। वहीं सीएल कंट्री लीकर का कोटा पिछले साल 25 लाख तीन हजार 667 प्रूफ लीटर था। हर महीने अगर एक्साइज टैक्स की वसूली की बात की जाए हर माह टैक्स में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल की तुलना में ज्यादा वसूली
2023-24 टैक्स वसूली की बात की जाए तो जून-जुलाई 133 करोड़ से 264 करोड़ का टैक्स वसूला गया है। इसमें 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जुलाई-अगस्त 63 करोड़ से 101 करोड़ टैक्स वसूला, जिसमें 61 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। अगस्त से सितंबर में 69 से 105 करोड़ का टैक्स आया जिससे 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सितंबर से अक्टूबर 72 से 111करोड़ का टैक्स वाइन शॉप संचालकों ने भरा। इस माह 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर से नवंबर 70 से 111 करोड़ का टैक्स वसूला गया। इसमें 59 प्रतिशत टैक्स बढ़ा। नवंबर से दिसंबर माह में 71 से 129 करोड़ टैक्स हो गया। 80 फीसदी इस महीने टैक्स बढ़ा। दिसंबर से जनवरी 84 से 132 करोड़ का टैक्स हो गया। इस माह 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जनवरी से फरवरी माह में 65 से 98 करोड़ तक टैक्स पहुंच गया। 51 फीसदी इस महीने टैक्स में इजाफा हुआ। फरवरी से मार्च 75 करोड़ से 145 करोड़ का टैक्स वसूला। 93 फीसदी इस महीने बढ़ोतरी हुई। इसी माह तक मार्च से अप्रैल 51 करोड़ से 86 करोड़ का टैक्स आया, जिसमें 67 फीसदी बढ़ोतरी हुई।
2023-24 में 1289 करोड़ का एक्साइज टैक्स आया है। वहीं 2022 में 758 करोड़ का टैक्स वसूला गया था। इस प्रकार मौजूदा साल में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वेस्ट जोन में 2022-23 में 1190 करोड़ का टैक्स वसूला गया। वहीं 2023-24 में 1202 करोड़ का टैक्स आया। इस जोन में इंडियन मेड फोरन लीकर का कोटा 90 लाख 45 हजार 606 प्रूफ लीटर रहा। वहीं कंट्री लीकर सीएल का 50 लाख 66 हजार 120 प्रूफ लीटर का कोटा रहा। एक्साइज विभाग के सूत्रों के अनुसार हर साल आने वाले टैक्स से चार से पांच गुणा तक शराब की बिक्री होती है। यह कॉंट्रेक्टर पर रहता है कि वह शराब किस रेट में बेच रहा है। अनुमानित पिछले साल छह हजार करोड़ तक की शराब जिले भर में बेची गई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

शयद आपको भी ये अच्छा लगे
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।