संगम स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओ से भरी बोलेरो कंटेनर से टकराई, 2 की मौत, 8 घायल

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर जिले में छत्तीसगढ़ से संगम प्रयागराज स्नान करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो कंटेनर से टकरा गई। घटना में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पलक झपकते ही बोलेरो के उड़े परखच्चे
मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिहसड़ा के पास बुधवार की सुबह प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना में बोलेरो सवार हुलासों उम्र 45 वर्ष व समेर उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, श्याम कुमार, तिलशाह, शोभनाथ, रसीला देवी, मन कुमारी, श्रवण कुमार सिंह, सुनीता व करन शाह घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बोलेरो में 10 लोग सवार थे, जहां प्रयागराज की तरफ से आ रही कंटेनर से जबरदस्त टक्कर हो गई। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button