इटली के रोम में शादी समारोह के दौरान ढही सदियों पुरानी इमारत की छत, 30 लोग घायल

रोम/एजेंसी। इटली में टस्कनी क्षेत्र के पिस्तोइया शहर के पास एक ग्रामीण इलाके में बनी सदियों पुरानी एक इमारत की छत विवाह समारोह के दौरान ढह गई, जिससे 30 लोग घायल हो गए। गवर्नर यूजेनियो गियानी ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि छत ढह जाने से 30 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि समारोह पहाड़ की एक चोटी पर बने एक रेस्तरां में आयोजित किया जा रहा था, जो 15वीं शताब्दी में कॉन्वेंट (ईसाई धर्म के लोगों का आश्रम) हुआ करता था।
गर्वनर ने बताया कि घायलों को इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इटली की समाचार एजेंसी ‘एएनएसए’ ने बताया कि दमकल कर्मियों ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि छत ढहने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button