सरदार पटेल के विशाल अखंड यात्रा रथ ने फतेहपुर शहर में किया भ्रमण

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में अखंड भारत के निर्माता ,भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 148 वी जयंती के शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भारत की अखंडता संप्रभुता सद्भाव जैसे विचारों को जन सामान्य में प्रचार प्रसार के लिए कार्य पर रहे हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों के अनुरूप उनके लक्ष्य एवं उद्देश्यों को यात्रा के माध्यम से एवं अन्य प्रकल्पों के माध्यम से वास्तविक अखंड भारत की संप्रभुता को अक्षुण रखा जा सकता है।
अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 31- 10 -2023 को सरदार पटेल अखंड विशाल रथ यात्रा शोभायात्रा पटेल नगर चौराहा फतेहपुर मे नगर पालिका परिषद फतेहपुर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी लोधी जी, डॉ देवाशीष पटेल जी, श्री सुरेश सचान, श्री प्रबुद्ध दीक्षित, श्री राम विशाल पटेल, श्री वीरेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आचार्य कमलेश योगी, उदय लोधी, बाबा रामसनेही, राम विशाल पटेल, ऋतिक पटेल, रमन कुमार कौशल, किशोर मिश्रा, कैप्टन राजेश द्विवेदी, महेंद्र प्रधान, रितु पटेल, रेखा तिवारी, पुष्पराज पटेल, राम विशाल पटेल, सौम्या पटेल, मनोज सिंह, संतराम फौजी, सुरेंद्र चौधरी, मुकेश भारती, दिलीप सिंह, राम सिंह पटेल, महेंद्र सिंह प्रधान, आशीष सिंह, अमर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह। बल प्रजापति जी. सुखलाल दिवाकर, डॉ पीके सिंह, बुधराज धाकड़ी, देवनाथ धाकड़े ,इत्यादि सहित कई हजारों लोग उपस्थित रहे। सरदार पटेल अखंड विशाल रथ यात्रा रथ यात्रा शोभायात्रा सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पटेल नगर चौराहा फतेहपुर से पत्थरकटा चौराहा में नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद, सदर हॉस्पिटल, बाकरगंज चौराहा, ज्वालागंज में ठाकुर दरियाव सिंह प्रतिमा में माल अर्पण किया गया, तत्पश्चात वर्मा तिराहा में राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी में मालअर्पण किया गया तत्पश्चात कलेक्टर गंज होते हुए देवीगंज ,गाजीपुर बस स्टॉप, राधा नगर चौराहा, खंभापुर , जोनिहा चौराहा, वीरांगना अवंती बाई लोधी में मालअर्पण किया गया। तत्पश्चात डीएम आवास होते हुए क्षत्रपति साहू जी महाराज प्रतिमा मालअर्पण किया गया।अशोक सम्राट प्रतीमा में मालअर्पण किया गया, तत्पश्चात एसपी आवास होते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा मालपान किया गया। तत्पश्चात कलाम के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा में गणेश शंकर विद्यार्थी प्रतिभा माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात कचहरी होते हुए पटेल नगर प्रतिमा स्थल सरदार पटेल जी के चरणों में श्रद्धा सुमन करते हुए तीन दिवसीय जनपदीय सरदार पटेल अखंड विशाल रथ यात्रा का समापन किया गया। सरदार पटेल जी के कृतित्व व्यक्तित्व के बारे में आम जनमानस को जागृत किया सरदार पटेल अखंड विशाल रथ यात्रा गांव गांव कस्बा कस्बा में घूम कर देश की अखंडता एकता संप्रभुता और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button