पंडित विजय शर्मा उर्फ गणेश दास महाराज ने प्रेसवार्ता में जनहितकारी योजनाओं पर गिनाए विभिन्न मुद्दे

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। खागा तहसील कस्बे के बाईपास मे दिनांक छः जून‌ को खागा में अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विजय शर्मा उर्फ गणेश दास महाराज ने ॐ साईं राम रेस्टोरेंट में प्रिंट एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की। महंत विजय शर्मा उर्फ गणेश दास महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना का पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। जिसमे विजय शर्मा ने बताया की हमारे फतेहपुर जनपद में भू माफियाओं का वर्चस्व स्थापित हो गया है। गरीब लोगों को उनकी ही जमीन नहीं मिल पा रही है। आपको बताते चलें कि विजय शर्मा जी 49, फतेहपुर लोकसभा से सांसद का चुनाव लड़ने जा रहें हैं। उनका चुनावी मुद्दा है कि धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना, शिक्षा का गिरा हुआ स्तर उठाना, पत्रकार मीडिया साथियों के लिए सोसल मीडिया हाल बनाना। जिसमें लगभग 1000 पत्रकार मीडिया साथी एक साथ बैठकर अपनी कार्यशाला आयोजित कर सकें। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तारीफ भी किया और बताया कि सोशल मीडिया वह मीडिया सिस्टम है जो सभी को सच्चाई दिखाती है । महंत पंडित विजय शर्मा ने कहा कि भविष्य में सोसल मीडिया भवन फतेहपुर जिले के हर तहसील में निर्माण करवाऊंगा चाहे मैं सांसद बनू या ना बनू । साथ ही यह भी उन्होंने बताया की उस भवन में लगभग 1000 पत्रकार एक साथ बैठ कर मीटिंग कर सके। जिन गरीबों के पास रहने के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं है उन्हें जमीन दिलवाने की पूरी कोशिश करूंगा।
महन्त पंडित विजय शर्मा जी पांच बिदुओ पर बात की है। उन्होंने लव जिहाद के विरुद्ध तहसील भ्रमण करने, रोड चौड़ी करण करने के लिए डी एम साहिबा को प्रार्थना पत्र देंगे। रक्षपाल पुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति स्थापित करने के लिए जनता को वचन दिया है। सुल्तानपुर घोस का नाम बदल कर मुन्ना लाल मौर्या नगर रखा जाए । अपनी प्रतिज्ञा वार्ता में यह भी कहा कि मैं फतेहपुर जनपद के सभी पत्रकारों का विधान सभा वार सम्मान समारोह करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button