तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए थे 4 माओवादी

सुकमा,(छत्तीसगढ़)। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों के सामने जनमिलिशिया सदस्य परस्की हिड़मा, पोड़ियाम सोमा और वेट्टी सुक्का ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ‘पूना नर्कोम अभियान’ (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
शनिवार को हुई थी मुठभेड़
बता दें कि नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में कम से कम चार नक्सलियों के घायल होने की खबर सामने आई थी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के अपने घायल साथियों को जंगल में भगाकर ले जाने में सफल हुए थे। अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एर्राबोर थाना क्षेत्र के मरईगुड़ा और रेगड़गट्टा क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सल कमांडर मंगडू, वेट्टी भीमा और अन्य नक्सलियों हैं। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
नक्सल प्रभावित जिला है सुकमा
सर्च ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था जिसके बाद 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि पुलिस टीम नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। बता दें कि सुकमा नक्सल प्रभावित जिला है। पुलिस टीम यहां नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई अभियान चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button