आजमगढ़ में स्कार्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत एक गंभीर

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास जीयनपुर की तरफ से जा रही स्कार्पियो और बिलरियागंज की तरफ से जीयनपुर जा रही बाइक सवार को आमने सामने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा । जहां से डॉक्टरों ने सदर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मोहम्मद सारिक पुत्र इम्तियाज 15 साल की मौत हो गई। जबकि साहिल वसीम पुत्र वसीम अहमद 25 साल निवासी ग्राम जोगियाबीर थाना जीयनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। वही सुबह लगभग 10:30 बजे साहिल वसीम बाइक पर तारीख को बैठाकर जीयनपुर की तरफ जा रहा था, खालिसपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से जीयनपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने आमने-समने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गिर गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर के लिए रेफर कर दिया। सदर हॉस्पिटल ले जाते समय सारिक की मौत हो गई।जिसे लेकर लोग घर चले आये पुलिस ने मौके पर स्कार्पियो सवार चालक एवं स्कॉर्पियो को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मौत के बाद सारिक के घर पर जहां कोहराम मचा है। वही सारिक कक्षा 9 का छात्र था जो मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई नाजिम,वसीम,नासिर दो बहन माता शहनाज बानो का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




