कंपनियां सिर्फ हिंदुओं को नौकरी पर रखेंगी, ‘कॉरपोरेट जिहाद’ पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का बयान

महाराष्ट्र में अपने फायरब्रांड अंदाज से सुर्खियों में रहने वाले नितेश राणे ने टीसीएस कंपनी के बीपीओ में धर्मांतरण की कोशिशाें की तुलना कॉरपोरेट जिहाद से की है। राणे ने कहा है कि काफी स्थानों पर लोग हिंदुओं से लेनदेन करने लगे हैं। ऐसा न हो कि कंपनियां भी सिर्फ हिंदुओं को नौकरी दें।

मुंबई/ब्यूरो। महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस की बीपीओ यूनिट में कथित तौर पर धर्मांतरण और महिलाओं के उत्पीड़न के मामले पर मंत्री नितेश राणे ने बड़ा बयान दिया है। राणे ने गुरुवार को कहा कि ऐसा जिहादी गतिविधियों को रोकने के लिए कंपनियां भविष्य में केवल हिंदुओं को नौकरी देने की नीति अपना सकती हैं। राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम समाज को बांटने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि जमीनी अनुभवों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यदि रोजगार का उपयोग धर्मांतरण के लिए किया जाता है, तो हिंदू स्टॉफ को प्राथमिकता देना ‘हिंदू राष्ट्र’ को मजबूत करने के लिए समय की मांग है। नासिक टीसीएस बीपीओ केस में नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसकी जांच टीसीएस के साथ नासिक पुलिस की एसआईटी कर रही है।
महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने नासिक केस को कॉर्पोरेट जिहाद बताया है। राणे ने कहा कि जिहादी गतिविधियों को रोकने के लिए नौकरियों में केवल हिंदू उम्मीदवारों को प्राथमिकता देना समय की मांग है। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की एक बीपीओ यूनिट में कथित धर्मांतरण के प्रयासों और यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में टीसीएस के आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात पुरुष और एक महिला प्रबंधक शामिल हैं। एक अन्य महिला कर्मचारी फरार है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जांच के लिए एक फैक्ट फाइडिंग समिति गठित की है।
नितेश राणे ने जोर देकर कहा कि नौकरियों का इस्तेमाल धर्मांतरण के साधन के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि व्यापार से लेकर कॉरपोरेट कार्यालयों तक हर मंच का उपयोग हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, तो इसका कड़ा जवाब देने का समय आ गया है। राण्णे ने दावा किया कि ऐसी घटनाओं के कारण हिंदू समुदाय में यह भावना बढ़ रही है कि आर्थिक लेन-देन और रोजगार केवल अपने समुदाय के लोगों के साथ ही किए जाएं। नितेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे हैं। राणे अपने फायरब्रांड अंदाज के लिए जाने जाते हैं। नासिक टीसीएस केस में अभी तक पुलिस ने मामले के मुख्य संदिग्धों के तौर तौसीफ अत्तार और निदा खान (दोनों निलंबित कर्मचारी) की पहचान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button