हिंदुओं के खिलाफ लिखने वाली लेखिका फरहत खान पुणे से गिरफ्तार

इंदौर,(मध्य प्रदेश)। विवादित किताब लिखने वाली डॉ फरहत खान को इंदौर पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। फरहत की किताब इंदौर के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में पढ़ाई जाती थी। उनकी किताब में हिंदू धर्म के बारे में भड़काऊं बातें लिखी गई थी। गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस ने फरहत खान को जमानत पर छोड़ दिया है। फरहत किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। वह पुणे के एक अस्पताल में इलाज करवा रही हैं। पुलिस ने लेखिका से पूछताछ और कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस सौंपा है। फिलहाल किडनी में संक्रमण होने की वजह से पुणे के रुबी हॉस्पिटल में लेखिका का इलाज चल रहा है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद से लेखिका का फोन बंद आ रहा था। रविवार रात लेखिका परिवार समेत इंदौर से फरार हो गई थी। लेखिका ने पुणे में मौजूद अपने भाई अमजद खान से फोन पर बातचीत की थी। पुलिस ने लेखिका की कॉल डिटेल निकाली तो आखिरी लोकेशन सेंधवा आया, जिस नंबर से आखिरी बार बात हुई थी, वो नंबर लेखिका का भाई अमजद का निकला। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो लोकेशन पुणे का निकला। उसके बाद अमजद की लोकेशन के आधार पर इंदौर पुलिस पुणे पहुंची।इंदौर से पुणे पहुंची इंदौर पुलिस ने लेखिका के भाई अमजद खान से ग्राहक बनकर बातचीत की। पूछताछ में अमजद ने लेखिका के बारे में अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। अमजद खान पुणे के निजी बैंक में इंश्योरेंस का कार्य करता है।

दरअसल, पुलिस ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के छात्र लक्की आदिवाल की शिकायत के बाद कॉलेज प्राचार्य डॉ.इनामुर्र रहमान, प्रोफेसर मिर्जा मोजिज बेग और किताब की लेखिका डॉ.फरहत खान और प्रकाशक अमर लॉ पब्लिकेशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक प्रकाशक की पत्नी का लोकेशन भी मुबंई में होना पाया गया है। जल्द ही वहां पुलिस की टीम पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button