नोएडा के बाद कानपुर की गालीबाज महिलाओं का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर नोएडा की गालीबाज महिला का वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। अब कानपुर में एक डंडेबाज और गालीबाज महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 2 महिलाओं की गालीबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है।पहला मामला कानपुर आउटर के बिधनू थाना क्षेत्र का है, जहां एक प्लॉट पर कब्जा के लिए भू माफियाओं के साथ एक महिला पहुंची, जो हाथों में डंडा लेकर गाली गलौज कर रही थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।यह महिला बीजेपी की नेता भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सतबरी रोड स्थित एक महिला से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था।उसी मामले में यह महिला नेत्री भी पहुंची थी और हाथों में डंडा लेकर जमकर गाली गलौज की।पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
दूसरा मामला कल्याणपुर का
इसी तरह का दूसरा मामला थाना कल्याणपुर का है, जहां पर पड़ोस में रहने वाली महिला से एक युवती का विवाद हो गया। जिसके बाद महिला के घर के गेट पर जाकर युवती फर्राटेदार गलियां देती नजर आ रही है। वह यह भी कहती नजर आ रही है कि वीडियो बनाना है तो बना लो और वायरल कर दो, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जो महिला वीडियो बना रही है उसकी आवाज भी उसमें है, जो पुलिस बुलाने की बात कह रही है। इस मामले पर भी पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया।
(कानपुर ब्यूरो चीफ अनूप मिश्रा की रिपोर्ट)




